Hanuman Chalisa

जाति जनगणना पर मध्यप्रदेश भाजपा चलाएगी अभियान, OBC वर्ग के लिए मोदी सरकार के फैसलों का होगा प्रचार

Updated: शनिवार, 7 जून 2025 (11:05 IST)
जाति जनगणना को लेकर देश की राजनीति में इन दिनों श्रेय लेने ही होड़ दिखाई दे रही है। मोदी सरकार के जाति जनगणना कराने का फैसले को कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी के दबाव में आकर लिया फैसला बात रही है। वहीं राहुल गांधी लगातार जाति जनगणना की बात अपने मंचों से कह रहे है। पिछले दिनों भोपाल दौरे पर आए  राहुल गांधी ने एक बार फिर साफ किया कि वह जाति जनगणना कराने के फैसलें को लेकर अडिग है।

मध्यप्रदेश वह राज्य है जहां पर ओबीसी को लेकर हमेशा से भाजपा और कांग्रेस आमने सामने रही है वहां पर अब भाजपा जाति जनगणना को लेकर एक अभियान चलाने जा रही है। इसको लेकर शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में ओबीसी वर्ग की एक बड़ी बैठक हुई जिसमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण सहित पार्टी के सीनियर नेताओं ने पार्टी  के  नेताओं को टिप्स दिए।

जातिगत जनगणना पर कांग्रेस कर रही गुमराह-भाजपा  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्षों में देश और पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए जो काम किए हैं, वो कांग्रेस की सरकारों ने कई दशकों में भी नहीं किए। उन्होंने जातिगत जनगणना का जो निर्णय लिया है, वो एक ऐतिहासिक निर्णय है। कांग्रेस के लोग आज ये दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना का निर्णय राहुल गांधी के दबाव में लिया है। मैं राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने यह पूछना चाहता हूं कि देश में 60 सालों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं और नेहरू-गांधी परिवार के तीन-तीन सदस्य प्रधानमंत्री रहे। उस समय राहुल गांधी जातिगत जनगणना की मांग क्यों नहीं की? आज जब वो विपक्ष में हैं तो लोगों के गुमराह करने के लिए और वोटों की राजनीति के लिए जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं। डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम कांग्रेस के झूठ और मोदी सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के हित में किए गए कामों को देश-प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाएं।

ओबीसी आरक्षण को कांग्रेस ने रोका- वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने हाईकोर्ट में ठीक से पक्ष न रखकर ओबीसी आरक्षण के मामले को उलझा दिया। जबकि भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के साथ ओबीसी वर्ग की गणना कराई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को लेकर भाजपा की सोच क्या है, इसका अंदाज इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि उमा भारती से लेकर बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं, यह सभी पिछड़ा वर्ग से दिए। भाजपा संगठन में 65013 बूथों में से 51 प्रतिशत बूथों के अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से आते हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इतिहास रचा है। पिछड़ा वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व मिले, उनकी बेहतरी के लिए कदम उठाए जाएं, इस बारे में पार्टी नेतृत्व लगातार काम करता रहता है और इसका सूत्रधार हमारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्यकर्ता ही है।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख