dipawali
✕

गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश भाजपा के सांसदों-विधायकों की लेंगे क्लास, पचमढ़ी कल से शुरु होगा 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

Updated: शुक्रवार, 13 जून 2025 (12:45 IST)
भोपाल। पचमढ़ी में मध्यप्रदेश भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार से शुरु होने जा रहे है। तीन दिन चलने वाले प्रशिक्षण का शुभांरभ 14 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 3 बजे करेंगे। वहीं 16 जनवरी को प्रशिक्षण शिविर का समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर को लेकर पूरी जानकारी मीडिया के सामने रखी।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के सभी विधायक, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीनों दिन मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही प्रशिक्षण शिविर में संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, महासचिव विनोद तवाड़े और प्रदेश भाजपा प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय शामिल होंगे।  

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को दोपहर 3 बजे करेंगे और पार्टी की विचारधारा से लेकर संगठन पर चर्चा करेंगे। भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कुल तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे. पहले सत्र में पार्टी की विचारधारा 'हमारा विचार और पंच निष्ठा' पर चर्चा होगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव मार्गदर्शन देंगे। दूसरे सत्र में बीजेपी की कार्यपद्धति पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर जानकारी साझा करेंगे। तीसरे और अंतिम सत्र में स्वप्निल कुलकर्णी तथा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी द्वारा पार्टी की शताब्दी वर्ष योजना और पंच परिवर्तन विषय पर प्रस्तुति दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर में कुल तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे. पहले सत्र में पार्टी की विचारधारा 'हमारा विचार और पंच निष्ठा' पर चर्चा होगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव मार्गदर्शन देंगे. दूसरे सत्र में बीजेपी की कार्यपद्धति पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर जानकारी साझा करेंगे. तीसरे और अंतिम सत्र में स्वप्निल कुलकर्णी तथा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी द्वारा पार्टी की शताब्दी वर्ष योजना और पंच परिवर्तन विषय पर प्रस्तुति दी जाएगी.  

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

अगला लेख