Daily Horoscope
✕

मुख्यमंत्री कमलनाथ से फिर मिले भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी, कहा सरकार बहुमत में

Published: रविवार, 8 मार्च 2020 (22:46 IST)
भोपाल। होली से ठीक पहले गरमाई मध्य प्रदेश की सियासत में अनेक सियासी रंग देखने को मिल रहे है। एक ओर भाजपा के बड़े नेता कमलनाथ सरकार के कभी भी गिरने की भविष्यवाणी कर रहे है तो दूसरी ओर उसके ही विधायक खुलकर अब मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ नजर आ रहे है।
 
सियासी संकट के बीच पिछले चार दिनों में तीसरी बार मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने पहुंचे भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि कमलनाथ सरकार बहुमत में है। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जब सदन में बहुमत साबित करने की नौबत आएगी तो वह बता देंगे कि वह कहां है और किसकी तरफ है। वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर नारायण त्रिपाठी ने पत्ते नहीं खोले और कहा कि समय आने पर यह तय होगा कि वह किस तरह जाएंगे।  
 
सियासी खींचतान के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मुलाकात के बाद नारायण त्रिपाठी ने कहा कि वह मैहर को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ से अनुरोध किया है वहीं अलग विंध्य प्रदेश पर भी मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की है।

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने पिछले 4 दिनों में 3 से अधिक बार मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मुलाकात कर चुके है। वहीं नारायण त्रिपाठी के विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति से मुलाकात के बाद उनके इस्तीफे की अटकलें भी लगाई गई थी लेेकिन खुद नारायण त्रिपाठी ने अपने इस्तीफे की खबर का खंडन किया था। 
 
गौरतलब है कि इससे पहले भी भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल सदन में कमलनाथ सरकार का साथ देकर भाजपा को तगड़ा झटका दे चुके है। नारायण त्रिपाठी प्रदेश की सियासत के ऐसे चेहरे है जो पाला बदलने के लिए पहचाने जाते है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख