sundarkand

मध्यप्रदेश विधानसभा में BBC की डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, बोले शिवराज, डॉक्यूमेंट्री भारत की संप्रभुता पर हमला

Updated: सोमवार, 13 मार्च 2023 (13:58 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रीय बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री के मामले में मध्यप्रदेश विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प पास किया गया है। भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन की ओऱ से विधानसभा पेश किए गए अशासकीय संकल्प के प्रस्ताव को विधानसभा ने बहुमत से पास कर बीबीसी की निंदा की गई है।  

बीबीसी के खिलाफ सदन में प्रस्ताव पास होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री खोजी पत्रकारिता का मुखौटा लगाकर भारत की संप्रभुता पर गैर जिम्मेदार और गंभीर हमला है जिसका उद्देश्य भारत के संविधान को कमजोर करना है। इसलिए मध्यप्रदेश विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प पास किया है। बीबीसी ने भारत को बदनाम करने का जो प्रयास किया है उसकी घोर निंदा के साथ उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत एक वैभव शाली और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरने के साथ कई मुद्दों पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। ऐसे में कुछ समूह और व्यक्ति वैश्विक स्तर पर भारत की जो प्रासंगिकता बढ़ी है उसके व्यथित है, इसलिए भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने और देश में हलचल पैदा करने के लिए बीबीसी ने जो किया है उस पर भारत की जांच संस्थाओं और न्यायिक अधिकारिता से पहले ही निर्णय हो चुका है लेकिन बीबीसी ने स्वतंत्र प्रेस, न्यायिक व्यवस्था और प्रजातांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार की वैधता पर सवाल खड़े किए है। बीबीसी ने इस पूरे मामले में सामाजिक, राजनीतिक संवेदनशीलता की घोर अनदेखी की है। 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Air India Flight : फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अगला लेख