Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कसी

रविवार, 24 दिसंबर 2017 (20:47 IST)
भोपाल। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि मध्यप्रदेश में अगले साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 15 जनवरी के बाद पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
 
मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने यहां बताया कि हम वर्ष 2018 के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 15 जनवरी के बाद पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके अलावा राज्य में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की प्रक्रिया भी अगले महीने तक पूरी हो जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि पहले हम उन 60-65 सीटों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिनमें कांग्रेस ने पिछले 2 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज नहीं की थी। हम संभावित उम्मीदवारों का चयन करेंगे और उनसे कहेंगे कि वे अपनी-अपनी सीटों पर चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दें।
 
बावरिया ने बताया कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का टिकट देने के लिए नौजवानों को प्राथमिकता दी जाएगी और जो नेता 2-3 बार विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं, उनसे अनुरोध करेंगे कि वे अपनी जगह नौजवानों के लिए छोड़ दें।
 
गौरतलब है कि नवंबर 2003 से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है और इसे सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस के कई नेता मांग कर रहे हैं कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 6 महीने पहले ही पार्टी उम्मीदवार घोषित किए जाएं ताकि अच्छे परिणाम आ सकें। (भाषा)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख