Hanuman Chalisa
✕

सांताक्लॉज की सेहत खतरे में!

Updated: रविवार, 24 दिसंबर 2017 (19:33 IST)
लंदन। सांताक्लॉज भले ही दुनियाभर में बच्चों का चहेता हो लेकिन ब्रिटेन के डॉक्टरों का मानना है कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए वह एक गलत उदाहरण पेश करता है। रॉयल कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर के अनुसार सदियों से शेरी पीने, कीमे के पाइज खाने और लोगों तक तोहफे पहुंचाने के लिए रातभर काम करने से सांता का स्वास्थ्य काफी खराब हो सकता है। रॉयल कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर ब्रिटेन में डॉक्टरों का एक पेशेवर संगठन है।
 
उसके अनुसार लोग अपने घरों के बाहर उसके रैन्डियर के लिए गाजर और उसके लिए कीमे के पाइज एवं कुकीज रखते हैं, इससे यकीनन सांता का बीएमआई असाधारण रूप से काफी अधिक होगा।
 
आरसीजीपी के एक बयान के अनुसार मोटापे के कारण उच्च रक्तचाप, मधुमेह, फैटी लिवर और कैंसर जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दूसरी ओर यह बात भी साफ नहीं है कि सांता के घर पर कोई है या नहीं और इससे उसे अकेलापन महसूस होने का खतरा भी बढ़ जाता है। गंभीर परिस्थिति होने पर अकेलापन और सामाजिक अलगाव उसके स्वास्थ्य एवं सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
 
आरसीजीपी की अध्यक्ष हेलेन स्टोक्स लंपार्ड ने कहा कि सांताक्लॉज लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने का एक शानदार उदाहरण पेश करता है और लेने से ज्यादा देने का पाठ भी पढ़ाता है। लेकिन इसके साथ ही वह स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए सेंटा को अधिक प्रयास करने होंगे। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख