ramcharitmanas
✕

शिवराज सरकार को हटाने के लिए 5 क्विंटल मिर्ची का यज्ञ

Updated: रविवार, 18 नवंबर 2018 (21:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार को हटाने के लिए संतों का एक समूह एक सप्ताह बाद 5 क्विंटल मिर्ची का यज्ञ करने जा रहा है। इस अनोखे यज्ञ में शिवराज सरकार को हटाने की आहूतियां डाली जाएंगी। 
 
 
पंचायती अखाड़ा निरंजनी मायापुरी, हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी 1008 वैराग्यानंद गिरि महाराज के अनुसार मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में संतों का अपमान और उपेक्षा की जा रही है इसलिए पूरा संत समाज आज आक्रोशित है और उसने 5 क्विंटल मिर्ची का यज्ञ करने का निर्णय लिया है। हालांकि इससे किसी को तकलीफ नहीं होगी। यह देश-दुनिया में पहला अनोखा यज्ञ होगा।
 
उन्होंने कहा कि इस यज्ञ के लिए उन्हें किसी अनुमति की जरूरत नहीं है, संत किसी भी स्थान पर यज्ञ का आयोजन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परिवर्तन को प्रकृति का नियम बताया है। इसी प्रकार सरकारों का परिवर्तन होना चाहिए।
 
महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरि महाराज ने कहा कि नर्मदा की सौगंध खाने वाली शिवराज सरकार सत्ता के गुरूर में संत समाज को भूल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में भगवाकरण की आड़ में फर्जी बाबाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। संत असली है या नकली, उसकी पहचान समाज को ही करना होगी।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अगला लेख