suvichar
✕

मौसम अपडेट : इन स्थानों पर कहर बरपाएगी गर्मी

Updated: रविवार, 13 मई 2018 (18:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। यलो अलर्ट के तहत मौसम की स्थितियों पर नजर रखी जाती है।
 
 
विभाग ने प्रदेश के कई जिलों खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, शाजापुर, दतिया, गुना, होशंगाबाद, ग्वालियर, अशोकनगर और श्योपुर जिले में कहीं-कहीं लू चलने की भी आशंका जताई है।
 
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री खरगोन में दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा टीकमगढ़ में 30 डिग्री रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था।
 
विभाग ने तेज गर्मी और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय बेहद जरूरी होने पर ही घर के बाहर निकलने की जरूरत पर बल दिया है। विभाग के मुताबिक आगामी 2 से 3 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शनिवार के बाद से दक्षिणी-पश्चिमी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है।
 
राजधानी भोपाल में आने वाले 24 घंटे में आसमान आंशिक तौर पर बादलों से घिरा रहने की संभावना है। शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है। (वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Asian Games खेलकर आए खिलाड़ियों से कल मिलेंगें PM नरेंद्र मोदी

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

जय जोहार बोलने पर आदिवासी युवाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मिसरोद TI रतन सिंह सस्पेंड

अगला लेख