Hanuman Chalisa
✕

येदियुरप्पा का दावा, वे ही बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री

Updated: रविवार, 13 मई 2018 (18:09 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने एक्जिट पोल पर किसी तरह की टिप्पणी करने से रविवार को इंकार किया लेकिन दावा किया कि उनकी पार्टी 125 से 130 सीटों पर जीत रही है और वही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
 
 
येदियुरप्पा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे 4 दशक से राजनीति में हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने 3 बार राज्य के सभी क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने जनता के रुख को समझने का पूरा प्रयास किया था तथा राज्य की जनता व्यापक स्तर पर बदलाव चाहती है। जनता की इस नब्ज को वे पकड़ चुके हैं इसलिए उनका भरोसा है कि उनकी पार्टी 125 से 130 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
 
भाजपा नेता ने दावा कि इस चुनाव में जनता दल (एस) के उम्मीदवार 24-25 सीटों पर जीत रहे हैं और कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा 70 सीट हासिल कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धारामैया चांमुडेश्वरी और बादामी दोनों जगह से चुनाव हार रहे हैं।
 
एक सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और जद (एस) के लिए सरकार के गठन की कोई संभावना नहीं है। भाजपा के बाहर से समर्थन लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को इसकी जरूरत ही नहीं होगी। येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें 101 फीसदी यकीन है कि वे 17 मई को नई सरकार का गठन कर देंगे।
 
एक्जिट पोल पर उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि आप लोग जानते हैं कि उत्तरप्रदेश विधान सभा के चुनाव में क्या हुआ था? (वार्ता)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

कौन हैं नेहा बोरा और क्यों इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं?

Weather Update: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बिहार-यूपी में उफान पर नदियां

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

LIVE: गोपालक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट, बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो साझा करें अपनी कहानी

अगला लेख