suvichar
✕

काली कमाई का कुबेर निकला इंदौर में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त, लोकायुक्त छापे में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Updated: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (16:46 IST)
भोपाल । इंदौर में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त आलोक कुमार खरे के ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई की है।

आलोक कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम उनके भोपाल, इंदौर सहित 7 ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की है।

लोकायुक्त की अब तक की कार्रवाई में आलोक कुमार के ठिकानों से 21 लाख रुपए नगद और करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हुआ।
 
लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार सुबह भोपाल, इदौर, छतरपुर,सागर और रायसेन में आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर छापा मारा है।

भोपाल के जाटखेड़ी के गोल्डन सिटी में बने बंगले पर लोकायुक्त की टीम तड़के पहुंची। अब तक की कार्रवाई में आलोक कुमार के घर से 30 से अधिक  प्रॉपर्टी के दस्तावेज जब्त किए गए है जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में आंकी जा रही है।

शुरुआती जांच में सहायक आबकारी आयुक्त के पास भोपाल में कई ऑलीशान मकान और शहर के पॉश इलाके में करोड़ों के प्लॉट के दस्तावेज मिले है।

लोकायुक्त की टीम को भोपाल के चूना भट्टी और बवाड़ियां कलां इलाके में करोड़ों के प्लॉट, सेचुंरी माल में एक ऑलीशन ऑफिस, भोपाल और रायसेन में करोड़ों की कीमत की कई एकड़ कृषि जमीन के दस्तावेज जब्त किए गए है।

ALSO READ: PMC घोटाला : 90 लाख रुपए थे जमा, तनाव के कारण गई खाताधारक की जान
 
वहीं इंदौर में जब लोकायुक्त टीम जब सहायक आबकारी आयुक्त के आलोक कुमार के ठिकाने पर पहुंची तो वहां पर ताला लगा हुआ मिला।

बताया जा रहा है कि सहायक आबकारी आयुक्त आलोक कुमार खरे की विभाग में काफी रुतबा था। पिछले दिनों आलोक कुमार खरे ने 3 लग्जरी कारें बरामद की है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

मोदी सरकार से क्यों नाराज हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर? जानिए क्यों हैं एक बार फिर चर्चा में

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

अगला लेख