Hanuman Chalisa

लोकायुक्त पुलिस के छापों में वन विभाग का अफसर निकला करोड़ों का आसामी

रविवार, 23 दिसंबर 2018 (16:53 IST)
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने रविवार को यहां वन विभाग के अफसर के ठिकानों पर छापे मारे और उसकी 2 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा किया।
 
 
लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) आरएन सक्सेना (61) के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर सक्सेना और उनके नजदीकी रिश्तेदारों के परिसरों समेत कुल 5 ठिकानों पर एकसाथ छापे मारे गए।
 
उन्होंने बताया कि फिलहाल सक्सेना नजदीकी महू रेंज में पदस्थ हैं। उन्होंने सरकारी सेवा में 1995 में भर्ती होने के बाद अपने वेतन से करीब 60 लाख रुपए कमाए हैं। लेकिन लोकायुक्त पुलिस को छापों में सुराग मिले हैं कि वन विभाग के अफसर और उनके नजदीकी रिश्तेदारों की चल-अचल संपत्ति का कुल मूल्य 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
 
बघेल ने बताया कि छापों में सक्सेना के घर से 3.54 लाख रुपए की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। सक्सेना और उनके करीबी रिश्तेदारों की अचल संपत्तियों में 2 भूखंड, 3 हॉस्टल, 2 आवासीय भवन और कुछ कृषि भूमि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लोकायुक्त पुलिस को वन विभाग के अफसर और उनके नजदीकी संबंधियों के 13 बैंक खातों तथा एक लॉकर की भी जानकारी मिली है। लोकायुक्त पुलिस की जांच जारी होने के चलते इन खातों से लेन-देन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।
 
डीएसपी ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस शहर के सांवेर रोड स्थित एक प्लायवुड कारखाने और कुछ अन्य संपत्तियों को लेकर जांच कर रही है। इन संपत्तियों के बारे में संदेह है कि इन्हें सक्सेना ने अपने करीबी लोगों के नाम से खरीद रखा है ताकि वे अपनी कथित काली कमाई को कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगाहों से बचा सकें। वन विभाग के अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विस्तृत जांच और उसकी बेहिसाब संपत्ति का मूल्यांकन जारी है। (भाषा)

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

सांसद भारत सिंह कुशवाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा दतिया में साधेंगे जातीय समीकरण, भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

सूरज के मरने पर पृथ्वी का क्या होगा?

18 दिन से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत गंभीर, 8.5 किलो वजन घटा; अनशन खत्म कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Weather Update : उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश पर लगा ब्रेक, इन राज्‍यों में बढ़ा तापमान, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख