dharma sangrah
✕

Madhya Pradesh Budget : मध्यप्रदेश के बजट में कई योजनाओं का ऐलान, नहीं लगाया नया टैक्स

Updated: मंगलवार, 2 मार्च 2021 (12:39 IST)
भोपाल। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा मंगलवार को विधानसभा में मध्यप्रदेश का पहला डिजिटल पेश कर रहे हैं। बजट से जुड़ी हर जानकारी...


12:22 PM, 2nd Mar
-बजट में प्रदेश के हर जिले में एक महिला थाना खोले जाने का ऐलान
-मध्य प्रदेश के बजट में किसी नए टैक्स लगाने का एलान नहीं
-बजट में टैक्स की दर बढ़ाने का ऐलान नहीं।

11:55 AM, 2nd Mar
-मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना फिर शुरू की जाएगी
-बजट में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का ऐलान
-बजट में जबलपुर में नया क्षेत्रीय विज्ञान उपकेंद्र खोलने का ऐलान
-पन्ना में डायमंड ‌म्यूजियम खोलने का ऐलान

11:54 AM, 2nd Mar
-मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना फिर शुरू की जाएगी
-बजट में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का ऐलान

11:43 AM, 2nd Mar
-भोपाल गैस पीड़ितों को राज्य सरकार अपने पास से पेंशन उपलब्ध कराएगी
-मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 3200 करोड़ रुपए का आवंटन
-कुपोषण से निपटने के लिए प्रदेश में सुपोषण वाटिका का निर्माण किया जाएगा
-कोविड काल में प्रदेश के अन्नदाताओं ने रिकॉर्ड उत्पादन किया
-बजट में मुख्यमंत्री उपार्जन योजना का ऐलान, 2000 करोड़ रुपए का आवंटन

11:32 AM, 2nd Mar
-वर्ष 2021-22 में 1000 आंगनवाड़ियों के निर्माण का लक्ष्य
-स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश में मिशन निरामय योजना का ऐलान
-प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 3,250 एमबीबीएस की सीटें 2022-23 तक बढ़ाई जाएंगे

11:28 AM, 2nd Mar
-स्कूलों के लिए बजट में सीएम राइज योजना का ऐलान
-स्कूलों में स्मार्ट ‌क्लास और डिजिटल लैब ‌बनाने पर जोर
-प्रदेश के स्कूलों में 24,200 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी
-ज्ञानोदय विद्यालय को सीबीएसई के मापदंड के अनुसार विकसित किया जाएगा
-उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वोकेशनल और निजी विश्वविद्यालयों को प्रोत्साहित किया जाएगा

11:19 AM, 2nd Mar
-आज मध्यप्रदेश के लिए अधोसंरचना का तेज गति से विकास आवश्यक।
-बजट में नए 65 पुल बनाने का ऐलान।
-105 नए रेलवे ब्रिज बनाए जाएंगे।
-प्रदेश में 164 नई सिंचाई परियोजनाओं का ऐलान।
-जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के हर घर में पहुंचेगा नल पानी
ग्रामीण नल जल योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का आवंटन

11:14 AM, 2nd Mar
-प्रदेश की जनता से सुझाव लेकर तैयार किया गया बजट।
-कोविड-19 महामारी का सभी क्षेत्रों पर पड़ा प्रभाव।
-कोरोना काल में रिकॉर्ड गेहूं की खरीदारी की गई।

11:10 AM, 2nd Mar
-कोरोना काल में समाज के हर वर्ग के लिए सरकार ने किया महत्वपूर्ण कार्य।
-समाज के सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
-प्रवासी मजदूरों का मनरेगा में पंजीयन कराया गया।

11:07 AM, 2nd Mar
-वित्त मंत्री ने सदन में बजट भाषण पढ़ना शुरू किया।
-वित्त मंत्री सदन में डिजिटल तरीके से पेश कर रहे हैं।
-आईपेड पर वित्त मंत्री पढ़ रहे हैं अपना बजट भाषण।
-अर्जुन के लक्ष्य 'चिड़िया की आंख' की तरह राज्य सरकार का लक्ष्य 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश'
-इसी के अनुरूप बजट प्रावधान किए गए हैं।


11:06 AM, 2nd Mar
-शिवराज कैबिनेट की बैठक में बजट को दी गई मंजूरी।
-थोड़ी देर में विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे डिजिटल बजट।

11:03 AM, 2nd Mar
-वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज विधानसभा में पेपरलेस बजट पेश करेंगे।
-बजट पेश करने से पहले उन्होंने भोपाल में अपने घर पर पूजा की।
-उन्होंने कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था में नवजीवन प्रदान करेगा। इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा और न ही कर में बढ़ोतरी की जाएगी।

10:30 AM, 2nd Mar
-आज सदन में पेश होने वाला बजट ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ पर खासा फोकस रहेगा। 
-वर्ष 2021-22 के बजट में शिवराज सरकार स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र पर खासा फोकस कर सकती है
-आर्थिक तंगी से जूझ रही प्रदेश सरकार बजट में जनता पर ना तो कोई नया टैक्स लगने जा रही है और ना ही जनता को कोई बड़ी राहत देने के आसार है।
-बजट में किसी नई योजना के एलान की जगह सरकार पहले से चली आ रही योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रख सकती है।
-कोरोना वैक्सीनेशन पर होने वाले खर्च के लिए अलग से राशि का प्रावधान किया जाएगा।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही AI-2030 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, एअर इंडिया फ्लाइट हाईजैक होने का अलर्ट

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

अगला लेख