dharma sangrah
✕

इंदौर के IIT परिसर में घूम रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद

Updated: रविवार, 7 जून 2020 (16:17 IST)
इंदौर। नजदीकी जंगल से भटककर इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के परिसर में पहुंचा तेंदुआ रविवार सुबह पिंजरे में कैद पाया गया।

आईआईटी के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर सिमरोल क्षेत्र में स्थित आईआईटी परिसर (IIT Campus) में बुधवार रात तेंदुआ देखे जाने के बाद वन विभाग ने वहां एक पिंजरा लगाया था। परिसर में रविवार सुबह किसी जानवर की दहाड़ने की आवाज आने पर सुरक्षाकर्मी चौकन्ने हुए और उन्हें इस पिंजरे में तेंदुआ फंसा मिला।

उन्होंने बताया कि 501.42 एकड़ में फैले आईआईटी परिसर में बचाए गए तेंदुए को वन विभाग को सौंप दिया गया है। इस परिसर के आसपास जंगल का इलाका है और तेंदुआ वहीं से भटककर प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान पहुंच गया।
बहरहाल आईआईटी परिसर में जंगली जीवों की मौजूदगी की यह कोई पहली घटना नहीं है। एक अन्य तेंदुआ पिछले साल इस संस्थान के परिसर में लगाए गए पिंजरे में कैद हो चुका है। इस परिसर में लकड़बग्घा भी देखा जा चुका है।(भाषा) 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख