suvichar
✕

किशोर कुमार के बंगले के सौदे को लेकर वारिसों के बीच उभरा विवाद जल्द सुलझने के संकेत

Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (00:55 IST)
खंडवा (मप्र)। मशहूर गायक किशोर कुमार के खंडवा शहर के बॉम्बे बाजार स्थित बंगले के सौदे को लेकर गायक के बेटों और भतीजे के बीच उभरा विवाद जल्द सुलझने के संकेत मिले हैं। इस मामले में सभी संबंधित पक्षों की बैठक अगले सप्ताह मुंबई में होने वाली है।
 
 
इस बेशकीमती आवास का सौदा 14 करोड़ रुपए में खंडवा के भवन व्यवसायी अभय जैन ने जून 2018 में किशोर कुमार के पुत्र सुमीत कुमार से किया था और बयाने के तौर पर उन्हें 11 लाख रुपए का चेक भी दिया था। दूसरी तरफ किशोर कुमार के भतीजे अर्जुन कुमार का दावा है कि इस संपत्ति के दस्तावेज उनके नाम पर हैं और इस पर उनका भी हक है जबकि किशोर कुमार के पुत्र सुमीत और अमित ने भी इस संपत्ति पर अपना दावा जताया है।
 
इस बंगले को खरीदने का सौदा करने वाले जैन ने कहा कि इसी सप्ताह मुंबई में होने वाली तीनों पक्षों की बैठक में हकदार के दावे न केवल सामने होंगे बल्कि बेचने वाले पक्षों में हुई रायशुमारी के बाद इस विवाद के भी सुलझ जाने के पूरे आसार हैं।
 
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के तीनों भाइयों अशोक कुमार, अनूप कुमार तथा किशोर कुमार की खंडवा में पैतृक जमीन-जायदाद है। कृषि भूमि अशोक कुमार ने पहले ही बेच दी थी जिस पर अशोक कुमार कॉलोनी बसी हुई है। 
 
लेकिन पैतृक निवास के बारे में इसको खरीदने का सौदा करने वाले जैन ने बताया कि मकान में अशोक कुमार अपने जीते-जी अपना हक त्याग कर चुके थे अत: अनूपकुमार और किशोर कुमार के पुत्रों में हक को लेकर उभरे विवाद में इनमें परस्पर रायशुमारी के बाद अब त्रिपक्षीय वार्ता अगले सप्ताह आहूत की गई है। मालूम हो कि शनिवार, 4 अगस्त को मशहूर गायक स्व. किशोर कुमार का जन्मदिन है। (भाषा)

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

CJP नेता अभिजीत दिपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में तिरंगा प्रदर्शन करने जा रहे थे, पुलिस से पूछा- कौन-सा कानून तोड़ा?

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

यूपी में शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा : योगी आदित्यनाथ

यूपी में घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

अगला लेख