sundarkand
✕

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

कार्तिकेय सिंह चौहान ने पीड़ित आदिवासी परिवार के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन, समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का दिया भरोसा

Updated: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 (16:47 IST)
भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान बुधनी क्षेत्र के कोसमी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान कार्तिकेय ने परिवार के सदस्यों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने कोसमी में वन विकास निगम की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। 
 
कार्तिकेय सिंह चौहान कोसमी गांव पहुंचकर पीड़ित आदिवासी परिवार के बीच बैठे और उनकी परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार की परेशानी को गंभीरता से लिया जाएगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। परिवार से मुलाकात के दौरान कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा। कार्तिकेय ने कहा कि वन विकास निगम के अधिकारियों ने एक लड़की के बाल पकड़कर उसके साथ बदसलूकी और एक तीन साल के बच्चे के सिर पर चोट आई है। 
 
मुलाकात के दौरान कार्तिकेय सिंह चौहान परिवार के सदस्यों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करते नजर आए। उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि जरूरत के समय वे उनके साथ खड़े रहेंगे और मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
 
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कोसमी में आदिवासियों पर कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे थे। शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा था कि गरीब परिवारों को बेघर करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन परिवारों के घर तोड़े गए हैं, उनके लिए नए घर बनवाए जाएंगे। साथ ही, जब तक उनके रहने की स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक उनके रहने और खाने-पीने की अस्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा था कि इस कार्रवाई में केवल घर ही नहीं टूटे, बल्कि पीड़ित परिवारों की आजीविका पर भी चोट पहुंची है। 

लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख