dipawali
✕

राममंदिर पर भाजपा का पट्टा नहीं, कमलनाथ ने कसा तंज, दिग्विजय ने भी घेरा

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (14:45 IST)
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर जारी सियासत
मध्यप्रदेश में भी रामलला की सियासत की एंट्री
कमलनाथ और दिग्विजय ने भाजपा को घेरा

भोपाल।अयोध्या में राममंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर देश में जारी सियासत में अब मध्यप्रदेश के नेताओं की एंट्री हो गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने भाजपा के राममंदिर निर्माण का श्रेय लेने पर एतराज जताया है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राममंदिर सबका है। राममंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है और भाजपा की सरकार थी तो उनकी जिम्मेदारी थी मंदिर बनाना। राममंदिर का पट्टा तो भाजपा के पास तो नहीं है, उनका कोई एकमात्र अधिकार नहीं है सबका अधिकार है राममंदिर पर। राममंदिर पर कोई एक श्रेय नहीं ले सकता। वहीं 22 जनवरी को अयोध्या जाने के सवाल पर कमलनाथ ने नहा कि 22 को नहीं लेकिन वह अयोध्या जाएंगे।

वहीं राममंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शंकराचार्यों के नहीं जाने पर दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा  कि राममंदिर निर्माण में किसी को कोई एतराज नहीं था। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव यह कार्य सभी मान्यता प्राप्त शंकराचार्ज जी द्वारा रामालय न्यास के माध्यम से कराना चाहते थे ना कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा। विश्व हिंदू परिषद, आरएससएस का संगठन है और उसका राजनीतिक संगठन भाजपा है। क्या सनातन धर्म को पालन करने वाले हमारे धर्म  गुरु शंकराचार्य है या विश्व हिंदू परिषद, आरएसएसएस, भाजपा?
<>

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगला लेख