dharma sangrah

बागेश्वर धाम पहुंचे कमलनाथ, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से की मुलाकात, हिंदू राष्ट्र पर दिया बड़ा बयान

Updated: सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (15:06 IST)
भोपाल। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज बुलंद करने वाले और पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब सियासत के केंद्र में आ गए है। भाजपा हो या कांग्रेस सभी सियासी दल के नेता बाबा बागेश्वर के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने पहुंच रहे है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज बागेश्वर धाम पहुंचे और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की मुलाकात में दोनों के बीच क्या बात हुई यह तो साफ नहीं है लेकिन सियासी गलियारों में इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।

बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि मैं हनुमान भक्त हूं और भगवान बजरंगबली को प्रणाम करने आया था, महाराज जी से भी मुलाकात हुई, मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे ऐसी मैंने भगवान बजरंगबली से प्रार्थना की। कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने छिंदवाड़ा में प्रदेश का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनवाया है।

वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात के बाद मीडिया के हिंदू राष्ट्र के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष   कमलनाथ ने कहा कि कि भारत संविधान के अनुसार चलता है। वहीं कमलनाथ ने कहा कि बाबा बागेश्वर धाम सभी को आशीर्वाद देते है और उनको भी आशीर्वाद दिया।

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम में आज से सात दिवसीय धार्मिक महाकुंभ का आयोजन शुरु हुआ है। जिसमें शामिल होने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पहुंचे। कमलनाथ के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी पहुंचे थे। भाजपा के बाद अब कमलनाथ के बागेश्वर धाम पहुंचने को सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि धार्मिक महाकुंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। इस दिन बागेश्वर धाम में 121 गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

सावधान! क्या आपको भी है तेज बुखार और खांसी? नजरंदाज न करें H1N1 का यह खतरा

शरीर के हर अंग को प्रभावित करता है जंगल की आग का धुआं

Top News 22 August: इमरान खान की सेहत पर बहन का बड़ा दावा, राम मंदिर निर्माण पर क्या बोले नृपेंद्र मिश्रा?

वंदे मातरम् पर सबकुछ, जो जानना जरूरी है

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, आरक्षण और UGC नियमों के विरोध में उतरे हजारों लोग

अगला लेख