ramcharitmanas

नंबर 1 और नंबर 2 का आदेश मिला तो 24 घंटे में गिरा देंगे कमलनाथ सरकार

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2019 (13:59 IST)
भोपाल। कर्नाटक में सियासी उठक-पटक का असर आज मध्यप्रदेश विधानसभा में भी देखने को मिला। सदन में शून्यकाल में हेलिकॉप्टर किराए पर लिए जाने के ध्यानार्कषण पर चर्चा के दौरान सरकार की स्थिरता पर सवाल उठ गए।
 
इस दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सदन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर हमको हमारे नंबर 1 और नंबर 2 का आदेश मिला तो सरकार गिराने में 24 घंटे का समय नहीं लगेगा।
 
नेता प्रतिपक्ष के इस बयान के बाद सदन के नेता मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाने की चुनौती दे दी और कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष हर दिन सरकार की स्थिरता पर सवाल उठाता रहता है, जो सही नहीं है। इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस विधायकों ने कहा सदन में खुलेआम खरीद-फरोख्त की बात हो रही है। 
इस दौरान सदन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि संख्या बल के आधार पर यह सरकार अल्पमत की सरकार है और राजनीति में तो दांवपेंच चलते रहेंगे।
 
उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि अपनी व्यवस्था मजबूत रखे, इसके लिए व्यथित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे चाहते है कि मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री निश्चिंत होकर अपना काम करें जब तक चलेगी तब तक चलेगी, नहीं तो गिर जाएगी।
 
इस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि यह रोज अल्पमत की ढोलकी बजाते रहेंगे कि यह अल्पमत की सरकार है। उन्होंने विपक्ष को चैलेंज देते हुए कहा कि एक बार हो जाए कि यह अल्पमत की सरकार है या बहुमत की सरकार।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

अगला लेख