Hanuman Chalisa

मंदिर के डिजाइन वाला केक काटने पर घिरे कमलनाथ, भाजपा ने लगाया हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ का आरोप

Updated: बुधवार, 16 नवंबर 2022 (18:36 IST)
भोपाल। गुरुनानक जयंती पर इंदौर में हुए विवाद का मुद्दा भी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एक बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे है। छिंदवाड़ा में कमलनाथ के भगवान हनुमान मंदिर के डिजाइन वाले केक काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पिछले दिनों अपने गृहनगर छिंदवाड़ा के दौरे पर था जहां उन्होंने अपने गृहग्राम शिकारपुर में एक केक काटा जो मंदिर की डिजाइन का था और उस पर बजरंगबली की फोटो भी लगी थी।

दरअसल कमलनाथ का 18 नवंबर को जनमदिन है और उससे पहले कमलनाथ छिंदवाड़ा पहुंचे थे। अपने नेता का जन्मदिन मनाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता मंदिर के डिजाइन वाला केक लेकर पहुंच गए औऱ कमलनाथ ने खुद अपने हाथों से केट काटा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कमलनाथ एक केक काट रहे हैं जो मंदिर की डिजाइन का है। केक में बकायदा मंदिर का मॉडल बना हुआ है, जिसमें हनुमान जी की फोटो लगी हुई है। वहीं कमलनाथ के मंदिर वाले केक काटने की फोटो और वीडियो वायरल होते ही भाजपा ने कमलनाथ को हिंदुत्व के मुद्दे पर घेर लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कमलनाथ पर हिंदू आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खुद को हनुमान भक्त बताने वाले कमलनाथ की मंदिर में कोई आस्था नहीं है। कमलनाथ और उनका पूरा परिवार और हिंदू धर्म की आस्था से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

RSS प्रमुख मोहन भागवत का गुजरात दौरा, 2 दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अगला लेख