dipawali
✕

Kamal Nath : कमलनाथ के साथ 23 विधायक भी कांग्रेस को कह सकते हैं अलविदा, क्या लागू होगा दलबदल कानून?

Updated: रविवार, 18 फ़रवरी 2024 (20:21 IST)
Kamal Nath News : मध्यप्रदेश की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। कारण पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें। माना जा रहा है कि जल्द ही कमलनाथ भाजपा की सदस्यता ले लेंगे। राजनीतिक गलियारों में कई खबरें सामने आ रही हैं। कमलनाथ समर्थक करीब आधा दर्जन विधायक रविवार को दिल्ली पहुंच गए। मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 66 विधायक हैं। क्या अगर कांग्रेस विधायक पाला बदलते हैं तो दलबदल कांनून लागू होगा।
ALSO READ: MP Politics : कमलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के कई विधायक
क्या लागू होगा दल-बदल कानून : पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया कि कमलनाथ का धड़ा 23 विधायकों को अपने साथ लाने का प्रयत्न कर रहा है ताकि दल-बदल कानून उन पर लागू न हो। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के वकील राकेश पांडे ने कहा कि एक तिहाई विधायकों के पाला बदल लेने की स्थिति में दलबदल कानून लागू नहीं होंगे।
ALSO READ: कमलनाथ BJP में शामिल होंगे? भाजपा नेता बोले- बंद हैं दरवाजे
ज्योतिरादित्य ने बदला था पाला : मार्च 2020 में कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता ज्योतिदिरात्य सिंधिया और उनके कई समर्थक विधायक भाजपा में चले गए थे जिससे कमलनाथ की अगुवाई वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार गिर गई थी। 
जीतू का दावा नहीं जा रहे कमलनाथ : कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अभी मेरी कमलनाथ जी से बात हुई है, उन्होंने कहा कि जीतू मीडिया में जो ये बातें आ रही हैं ये भ्रम है। मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा...लोकतंत्र में हार जीत होती रहती है। हर परिस्थिति में उन्होंने दृढ़ता से कांग्रेस के विचार के साथ अपना जीवन जीया है और आगे भी कांग्रेस के विचार के साथ अंतिम सांस तक जीवन जीएंगे। ये उनकी खुद की भावना है जो उन्होंने मुझसे कहा है...। इनपुट भाषा Edited By : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख