Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मप्र में मंत्रियों के बीच तकरार को लेकर भाजपा ने कहा- सरकार नहीं, सर्कस चल रहा है

शनिवार, 22 जून 2019 (21:08 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्यातिरोदित्य सिंधिया और कमलनाथ समर्थक मंत्रियों के बीच कथित तीखी तकरार की खबरों की एक तरह से पुष्टि करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मंत्रियों से अपील की है कि वे लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता से मिले विश्वास का सम्मान करें तथा ऐसा कोई आचरण न करें जिससे उन्हें आघात पहुंचे। वहीं मामले पर भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि प्रदेश में सरकार नहीं, बल्कि सर्कस चल रहा है।
 
खबरों के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सुखदेव पांसे के बीच किसी मुद्दे पर कथित तौर पर तीखी तकरार हो गई जिसके बाद कैबिनेट विभाजित नजर आई।
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बसपा, सपा और 4 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से बहुत हल्के से बहुमत पर टिकी है। गुटों में विभाजित कैबिनेट मंत्रियों के बीच मतभेद की खबरों के चलते समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक जब-तब सरकार को आंख दिखाने लगते हैं।
 
इंदौर से भाजपा के वरिष्ठ विधायक रमेश मेंदोला ने इस बारे में कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार नहीं, सर्कस चल रहा है। सरकार तो चल ही नहीं पा रही है, मंत्री आपस में इतना लड़-झगड़ रहे हैं कि सरकार चलाने का समय ही नहीं मिल पा रहा है। एक-दूसरे नेता को समझाने व मनाने में समय लग रहा है। प्रदेश में शासन-प्रशासन नाम की चीज नहीं रही।
 
इस बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में प्रदेश के सभी मंत्रियों से अपील की है कि वे लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता से मिले विश्वास का सम्मान करें और ऐसा कोई आचरण न करें जिससे कि उन्हें आघात पहुंचे। उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक में हुए कथित घटनाक्रम को दुखद बताया और कहा कि निश्चित ही इससे कार्यकर्ताओं और जिस जनता ने जनादेश दिया है, उसे कष्ट पहुंचा है।
 
इधर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओझा ने कैबिनेट मंत्रियों के बीच मतभेद के सवाल पर कहा कि कोई मतभेद नहीं है। बार-बार हम कह रहे हैं कि यह अफवाह है। खुद मंत्री तोमर ने कहा कि कोई मतभेद नहीं है। पूरी कैबिनेट, पूरे विधायक, पूरा संगठन आदरणीय कमलनाथजी के नेतृत्व तले एक है।
 
वहीं सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाने वाले प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि कैबिनेट के मंत्रियों में मतभेद की अखबारों की खबरें बेबुनियाद हैं। कुछ नहीं हुआ है। अखबार में सब फालतू छप रहा है। (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू, जुलाई में स्कूलों में होगा महा पौधरोपण, हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक

UP के शिक्षकों को बड़ी सौगात, 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस चिकित्सा योजना, परिवार को भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

'यूपी की नौकरशाही पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार नहीं': CM योगी का बड़ा बयान, 464 करोड़ की प्रशासनिक अकादमी का किया लोकार्पण

योगी सरकार का बड़ा दावा, जून में आबकारी विभाग को ₹5,173 करोड़ का राजस्व, 1500 से ज्यादा अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

यूपी में EV चार्जिंग पर बड़ी राहत: सोलर आवर्स में 20% सस्ती बिजली, योगी सरकार का नया फैसला

अगला लेख