dharma sangrah
✕

'संस्कारित' मध्यप्रदेश को अपनी छाया से दूर रखें प्रियंका गांधी : कैलाश विजयवर्गीय

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (16:32 IST)
Madhya Pradesh News : कांग्रेस शासित राजस्थान में कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का आरोप लगाते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से अनुरोध किया कि वे संस्कारों वाले राज्य मध्यप्रदेश को अपनी छाया से बचा रहने दें।
 
उन्होंने वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वाड्रा को मध्यप्रदेश आने से पहले राजस्थान में दर्जी कन्हैयालाल के नृशंस हत्याकांड और महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर बयान देना चाहिए था। वाड्रा ने मध्यप्रदेश दौरे में आदिवासी बहुल धार जिले के मोहनखेड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने सूबे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को भ्रष्टाचार, महंगाई और अन्य मुद्दों पर घेरा।
 
विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा कि मोहनखेड़ा आने से पहले वाड्रा को कांग्रेस शासित राजस्थान में दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या और महिलाओं से कथित रूप से सर्वाधिक बलात्कार की घटनाओं पर जवाब देना चाहिए था।
 
भाजपा महासचिव ने वाड्रा पर हमला बोलते हुए कहा, मध्यप्रदेश शांति का टापू है। आपसे निवेदन है कि इसे शांति का टापू बना रहने दीजिए। मध्यप्रदेश संस्कारों वाला प्रदेश है जहां महिलाओं का सम्मान होता है। कृपया इस राज्य को अपनी छाया से बचाएं।
 
विजयवर्गीय ने बुधवार (चार अक्टूबर) को एक कार्यक्रम में कहा था कि वह मध्यप्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव केवल विधायक बनने के लिए नहीं लड़ रहे हैं और भाजपा उन्हें ‘कुछ और बड़ी’ जिम्मेदारी देगी। इस बयान के बारे में पूछे जाने पर भाजपा महासचिव ने चुप्पी साध ली और वह बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

अगला लेख