kundali milan
✕

कमिश्नर पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय, ...नहीं तो इंदौर में आग लगा देता (वीडियो)

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (19:27 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री, भाजपा महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय उस समय बुरी तरह भड़क गए जब संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी उनसे नहीं मिले।

इतना ही नहीं गुस्से में कैलाश अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रख पाए और खुलेआम कह दिया कि इंदौर में संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं वरना शहर में आग लगा देता।

कैलाश ने कहा कि संभागायुक्त की इतनी औकात हो गई है कि वह मिलने तक नहीं आ रहे हैं। हम उन्हें लिखित में मिलने के लिए पत्र दे रहे हैं। वे जनता के नौकर हैं। यदि वे बाहर हैं तो प्रोटोकॉल के नाते उन्हें हमें सूचना देनी चाहिए।
विजयवर्गीय का बयान आपत्तिजनक : दूसरी ओर, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का शहर को आग लगाने वाला बयान बेहद आपत्तिजनक, निंदनीय है। भाजपा नेतृत्व तत्काल उन पर कार्रवाई करे।

उन्होंने कहा कि यह शिवराज सिंह चौहान की नहीं, सिंघम कमलनाथ की सरकार है। शहर को आग लगाने वाला कोई पैदा नहीं हुआ। सलूजा ने कहा कि पूर्व में कैलाश के विधायक पुत्र आकाश ने भी बल्ले से निगम कर्मचारी पर हमला किया था। इससे इनकी और इनकी पार्टी की विचारधारा का पता चलता है। कमलनाथ सरकार माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है, जिन्हें यह बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

अगला लेख