ramcharitmanas
✕

एक्सप्लेनर: मोदी की कोर टीम में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश की राजनीति पर क्या डालेंगे असर?

ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया

Updated: गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (14:05 IST)
भोपाल। कैबिनेट विस्तार के बाद नरेंद्र मोदी सरकार में मध्यप्रदेश का कद और बढ़ गया है। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक को मोदी कैबिनेट विस्तार में शामिल करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। अगर मोदी कैबिनेट विस्तार का सियासी विश्लेषण किया जाए तो ज्योतिरादित्य सिंधिया एकलौता ऐसा नाम है जो मंत्रिमंडल में शामिल किए सभी चेहरों पर भारी पड़ता दिखता है।
 
करीब सवा साल पहले 10 मार्च 2020 को कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल होने वाले और मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के सूत्रधार बने ज्योतिरादित्य सिंधिया के मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने से भाजपा के अंदर उनके कद में और इजाफा हो गया है। कैबिनेट मंत्री बनने के‌ साथ ही सिंधिया एक तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोर टीम का हिस्सा हो गए है।

मोदी कैबिनेट के विस्तार और ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने का असर आने वाले समय में मध्यप्रदेश की सियासत पर भी देखने को मिल सकता है। भाजपा में शामिल होने के बाद मध्यप्रदेश की सियासत में सिंधिया का सीधा दखल बना हुआ है।

बात चाहे शिवराज सरकार में अपने समर्थक को मंत्री बनाने की रही हो या पिछले दिनों जिलों के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा में,सिंधिया की हनक और प्रभाव सीधा नजर आया। सिंधिया ने अपने सबसे नजदीकी मंत्री तुलसी राम सिलावट को ग्वालियर का प्रभारी मंत्री बनाया। इसके साथ लगभग सभी समर्थक मंत्रियों को ग्वालियर-चंबल के जिलों का प्रभार दिलवाने में सिंधिया सफल रहे।  
 
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहचान एक ऐसे नेता की है जो ग्वालियर-चंबल संभाग में प्रभावी होने के साथ-साथ मध्यप्रदेश में सत्ता की कुंजी माने जाने वाले मालवा-निमाड़ की राजनीति में भी सीधा दखल रखते है। केंद्रीय मंत्री की शपथ ग्रहण करने से पहले भी सिंधिया मालवा-निमाड़ के दौरे पर ही थे। इसके साथ पिछले दिनों सिंधिया का एक पखवाड़े में दो बार भोपाल दौरा और दिग्ग्जों के साथ लंच-डिनर पॉलिटिक्स भी खूब सुर्खियों में भी रहा।     
 
ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अब प्रदेश के सियासी समीकरण कितना बदलेंगे इस पर भी नजर रखनी होगी। सिंधिया घराने की राजनीति को बेहद करीब से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश पाठक कहते है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने से मध्यप्रदेश की सियासत में असर पड़े या न पड़े लेकिन ग्वालियर-चंबल की सियासत पर जरूर असर पड़ेगा। मोदी सरकार में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जो अब तक इस क्षेत्र ‌का प्रतिनिधित्व करते थे, सिंधिया के मंत्री बनने से उनके कद पर जरूर असर पड़ेगा। 
 
इसके साथ मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी उसी ग्वालिचर-चंबल से आते है जहां से सिंधिया। ऐसे में ग्वालियर-चंबल की सियासत को बैलेंस करना और सभी दिग्गजों का साधे रखना भाजपा के लिए अपने आप में एक चुनौती है। 

ऐसे में अब जब मध्यप्रदेश में आने वाले समय में निगम मंडलों की नियुक्ति के साथ नगरीय निकाय चुनाव भी होने है तब कितने सिंधिया समर्थक कितने नेताओं को जगह मिलती यह भी देखना दिलचस्प होगा।  
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख