sundarkand

क्या भाजपा छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया?

Updated: शनिवार, 6 जून 2020 (15:05 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय बवाल मच गया जब वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्‍विटर प्रोफाइल (बायो) बदलने की बात कहते हुए उनके भाजपा छोड़ने संबंधी अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि स्वयं सिंधिया ने ट्‍वीट कर इन पूरी अटकलों पर विराम लगा दिया। 
 
दरअसल, सोशल मीडिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर हैंडल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने प्रोफाइल से 'बीजेपी नेता' शब्द हटा लिया है। सिंधिया के ट्विटर प्रोफाइल पर 'Public Servant' और ' Cricket Enthusiast' लिखा नजर आ रहा है।
 
आपको बता दें कि जिस समय सिंधिया कांग्रेस से अलग हुए थे तो उससे पहले उन्होंने प्रोफाइल से कांग्रेस नेता हटा लिया था। ट्‍विटर पर उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 
 
हालांकि इन खबरों पर सिंधिया ने स्वयं यह कहते हुए विराम लगा दिया कि यह दुखद है कि गलत खबरें सत्य खबरों से ज्यादा तेजी से फैलती हैं।

दूसरी ओर सिंधिया के ही एक फॉलोअर कृष्ण राठौर ने ट्‍वीट कर कहा कि सिंधिया जी के बारे में चल रहीं खबरें पूरी तरह निराधार हैं। सिंधिया जी ने अपने ट्‍विटर बायो में कोई चेंज नहीं किया है, पहले भी उनके बायो में क्रिकेट प्रेमी और जनसेवक ऐड था और आज भी वही है।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अगला लेख