biodatamaker

दिग्विजय सिंह का क्या कांग्रेस से हो रहा मोहभंग, मध्यप्रदेश में दोहराई जाएगी 2020 की सियासी कहानी?

दिग्विजय सिंह के RSS और भाजपा के संगठन की तारीफ पर गर्माई सियासत

Updated: मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 (12:30 IST)
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का क्या कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है?  क्या दिग्विजय सिंह की RSS और भाजपा संगठन की तारीफ करना कांग्रेस आलाकमान पर एक प्रेशर पॉलिटिक्स का हिस्सा है? क्या 2026 के राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में दोहराया जाएगी 2020 का सियासी ड्रामा?
 
यह 3 ऐसे बड़े सवाल है जो इन दिनों मध्यप्रदेश की सियासी गलियाओं में खूब चर्चा के केंद्र में है। अपने बयानों के जरिए लगातार RSS और भाजपा पर हमला बोलने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के अचानक RSS और भाजपा के संगठन के साथ पीएम मोदी  की तारीफ करना सियासी पंडितों को भी चौंका गई है। राजनीति के महिर खिलाड़ी दिग्विजय सिंह का हर बयान और सोशल मीडिया पर हर पोस्ट के पीछे सोची समझी सियासी बिसात होती है।  
 
दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वह नेता है जिन्होने सबसे अधिक आरएसएस के खिलाफ बयानबाजी करते हुए हुए कई बार RSS पर नफरत, फेक न्यूज और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा फैलाने का आरोप लगा चुके है। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह आरोप लगाते है कि RSS की विचारधारा हिंदुत्व है, जो सनातन धर्म से अलग है और वह सांप्रदायिक तनाव पैदा करती है। ऐसे में दिग्जिय सिंह की तारीफ के कई मयाने निकाले जा रहे है।  
 
दिग्विजय सिंह का क्या कांग्रेस से हो रहा मोहभंग?- RSS और भाजपा को जमकर कठघरे में खड़ा करने वाले  दिग्विजय सिंह का अचानक से तारीफ के पुल बांधना क्या इस बात का इशारा है कि दिग्विजय सिंह का भी क्य कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद जब से जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश की कमान सौंपी गई है तब से दिग्विजय सिंह कई बार इशारों ही इशारों में उनके नेतृत्व पर सवाल उठा चुके है। वहीं पिछले दिनों दिग्विजय सिंह के विधानयक बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को गुना का जिला अध्यक्ष बनाया तो दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ में जीतू पटवारी के पुतले फूंके गए। 
 
वहीं दिग्विजय सिंह के भाजपा और आरएसस की तारीफ के बाद उनको को भाजपा नेताओं की ओर से लगातार ऑफर मिल रहे है। मध्यप्रदेश  के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह को भाजपा में आने का ऑफर देते हुए  कहा कि दिग्विजय सिंह जी को भी बधाई. आइए, भाजपा में आपका स्वागत है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि भाजपा है ही इस लायक कि उसकी तारीफ की जाए।
 
RSS-BJP की तारीफ प्रेशर पॉलिटिक्स? - RSS और भाजपा संगठन की तारीफ करना क्या दिग्विजय सिंह की एक सोची समझी रणनीति है, यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि क्योकि दिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल 2026 में पूरा हो रहा है। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने क्या एक बार फिर राज्यसभा जाने के लिए कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बना दिया है जैसा उन्होंने 2020 के राज्यसभा चुनाव के समय किया था। 2020 के राज्यसभा चुनाव के समय राज्यसभा टिकट पर दिग्विजय सिंह से टकराव को लेकर ज्योतिरादित्य सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कर दिया था। 
 
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को खड़ा करने के लिए राहुल गांधी लगातार युवा चेहरों को आगे करने की रणनीति पर काम कर रहे है। ऐसे में इस बात की संभावना है कम है कि दिग्विजय को एक बार  और राज्यसभा जाने का मौका मिले। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि कहीं ये 2020 राज्यसभा चुनाव की प्रेशर टेक्टिस तो नहीं है जब आपने राज्यसभा में जाने के लिए सरकार को हिला दिया था। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख