Hanuman Chalisa

IPS अशोक गोयल ने कहा, जागरूक रहकर साइबर अपराधों से बचें

शनिवार, 2 नवंबर 2024 (00:53 IST)
Cyber ​​Awareness: अग्र मिलन की 499वीं साप्ताहिक बैठक सीपी कॉलोनी मुरार में राजू मित्तल के यहां संपन्न हुई। बैठक 50 से ज्यादा सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पुलिस महानिरीक्षक (मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग) अशोक गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे। 
 
बैठक में करीब 20 लोगों ने अपने एवं रिश्तेदारों के विवाह योग्य बच्चे बच्चियों के बायोडाटा का वाचन किया बैठक में भोपाल से पधारे आईजी अशोक गोयल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने बैठक में समाजजनों को संबोधित करते हुए एकता और भाईचारे को बनाए रखने की अपील कीl
 
उन्होंने साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे कई साइबर अपराधों की चर्चा की और बताया कि उनसे कैसे बचा जा सकता हैl उन्होंने समाज के बंधुओं से आग्रह किया कि वे समाज में हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक रहकर पुलिस की मदद करें, पुलिस भी उनका पूरा साथ देने के लिए तैयार रहती हैl
 
बैठक में अग्र मिलन के 10 साल पूर्ण होने एवं 500वीं मीटिंग संपन्न होने के उपलक्ष्य में दिसंबर माह में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम हेतु धन संग्रह भी सहयोग राशि के रूप में लोगों ने जमा कराया। आभार राजू मित्तल के परिवार की ओर से अजय जैन ने मानाl

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

आज से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC बिल पेश करेगी सरकार, जानें बिल का खास बातें?

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी ने लगाया गले तो आशुतोष तिवारी ने मंच से ही मांग लिए बीजेपी के लिए वोट

अगला लेख