suvichar
✕

आईपीएल मैच पर सट्टा, 9 गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (15:55 IST)
भोपाल। भोपाल क्राइम ब्रांच ने आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाने के मामले में 9 लोगों को यहां गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश सिंह चंदेर ने बुधवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात सनराइजर्स हैदराबाद एवं मुंबई इंडियंस के बीच चल रहे मुकाबले में सट्टा लगाने के मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
शहर के गोविंद गार्डन क्षेत्र के एक फ्लैट से 7 लोगों को सट्टा लगाते हुए पकड़ा, जबकि 2 सटोरियों को पिपलानी इलाके स्थित सताक्षी गार्डन में दबोचा गया।
 
चंदेर ने बताया कि पुलिस ने इन सटोरियों के पास से 2 टेलीविजन, 42 मोबाइल, 2 लैपटॉप, रिमोट, सेटअप बॉक्स, कॉल रिकॉर्डर एवं लाखों के सट्टे के हिसाब-किताब के रजिस्टर जब्त किए हैं।
 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हेमंत अग्रवाल (25), प्रमोद कुमार प्रजापति (28), लतीफ खान (28), रोहित सितोले (19), विकास यादव (22), हरीश कुमार (23), आकाश यादव (24), विनय राय (26) एवं लाखन सिंह राजपूत (42) के रूप में की गई है। (भाषा) 

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

UP BJP की जंबो प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह भी शामिल

पीएम मोदी ने महिला से कहा- थैंक्यू तो योगी जी को बोलो...

अगला लेख