dharma sangrah

भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में इंदौर बनेगा मॉडल, कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में शिवराज ने की तारीफ

Updated: बुधवार, 10 मार्च 2021 (19:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भूमफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की इंदौर जिला प्रशासन की कार्रवाई की तर्ज पर प्रदेश के सभी जिलों में भूमफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रदेश में अब ‘इंदौर मॉडल’ को आधार पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होगी। आज कलेक्टर कमिश्नर कॉफ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माफियाओं के खिलाफ इंदौर जिला प्रशासन की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंदौर प्रशासन ने माफिया के विरुद्ध बेहतरीन कार्य किया है, कल लोगों की खुशी देखी, जिन्हे प्लाट मिल गए, कुछ लोगो की आंखों में खुशी के आंसू थे। आज इंदौर में प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भूमाफिया भागते फिर रहे है। इसके साथ मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के लिए भी इंदौर की तारीफ की।  
ALSO READ: टाइगर स्टेट‌‌ मध्यप्रदेश में 'शिकार' पर निकला 'टाइगर' !
इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूमफियाओं के खिलाफ इंदौर जिला प्रशासन की कार्रवाई की तारीफ करते हुए कहा कि “मैं इंदौर के प्रशासन को बधाई देता हूं विशेषकर कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी, एसपी, चिंता मत करना। मैं मुख्यमंत्री हूं, माफियाओं को तबाह कर दो किसी को छोड़ने की जरूरत नहीं है। इंदौर में किस तरह माफियाओं को साफ किया गया है यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए एक  मिसाल बनेगा। मध्यप्रदेश के बहनों और भाइयों पूरे मध्यप्रदेश में जो अन्याय और शोषण के शिकार हुए हैं उन्हें न्याय मिलेगा।
 
मुख्यमंत्री कलेक्टर-कमिश्नर बैठक के मुख्य बिंदु
1.विगत बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन प्रतिवेदन
2.आंगनवाड़ियों में पोषण आहार एवं पूरक पोषण आहार की समीक्षा 
3.कुपोषण से मुक्ति के लिए अपनाई गयी रणनीति के क्रियान्वयन की समीक्षा
4.माफिया के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही की समीक्षा
5.कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा
6.फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड टीकाकरण कार्यक्रम पर चर्चा
7.गेहूं उपार्जन की समीक्षा
8.मैदानी अमले की फील्ड में उपस्थिति के संबंध में प्रस्तावित योजना पर चर्चा 
9.शासकीय भूमियों पर होने वाले अतिक्रमण की पहचान के संबंध में प्रस्तुतिकरण 
10.सीएम हेल्पलाईन को विश्लेषणात्मक टूल के रूप में उपयोग करने के विषय में प्रस्तुतिकरण
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख