manglik dosh calculator
✕

इंदौर में पुलिस ASI खरते की मौत, 6 दिन से भर्ती थे अस्पताल में

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (13:04 IST)
इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाने में पदस्थ ASI कुंवर सिंह खरते का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले 6 दिनों से हार्टअटैक के बाद अस्पताल में भर्ती थे। हाल के दिनों में यह तीसरे पुलिस अधिकारी की मौत है। 
 
उल्लेखनीय है कि खरते को Lockdown में लगातार ड्‍यूटी के चलते 24 अप्रैल को हार्टअटैक आया था। इसके बाद उन्हें विजयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
जानकारी के मुताबिक यहां उनकी सर्जरी की गई। डायबिटीज होने के कारण उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। उनका डायलिसिस भी किया गया था, लेकिन किडनी डैमेज होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
 
उल्लेखनीय है कि जूनी इंदौर टीआई देवेन्द्र चंद्रवंशी, उज्जैन के नीलगंगा थाने में पदस्थ टीआई यशवंत पाल का पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के चलते दुखद निधन हो गया था।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख