Hanuman Chalisa

झारखंड जल्द बनेगा Corona virus मुक्त राज्य : हेमंत सोरेन

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (12:58 IST)
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि राज्य में विगत 2 दिन में मात्र दो-दो कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है, जो बहुत राहत की बात है और इससे हमारा विश्वास दृढ़ हुआ है कि राज्य बहुत जल्द कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्वीट कर कहा, हम सभी के लिए यह राहत की बात है कि दो दिनों से सिर्फ 2-2 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक ओर जांच की संख्या में इजाफा किया है, वहीं दूसरी ओर सखी मंडल की बहनों, पंचायती राज संस्थाओं एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से सरकार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त अभियान के तहत हम लॉकडाउन खुलने से पूर्व झारखंड के सभी गांवों तक पहुंचेंगे।उन्होंने कहा, देश के हर हिस्से से प्रत्येक झारखंड वासी को वापस लाकर उन्हें पूरी तरह पृथक-वास में रखने के बाद ही सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुक्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे चुनौतियां हैं, लेकिन झारखंड वासियों ने जिस तरह सरकार के प्रति अपना समर्थन दिखाया है, वह सराहनीय है। इसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही भरोसा दिलाता हूं कि आपके समर्थन से झारखंड जल्द कोरोना वायरस मुक्त राज्य बनेगा। (भाषा) 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

iphone duo price in india : Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की 10 बड़ी खूबियां, ₹2.99 लाख में क्या भारतीय इसे खरीदेंगे?

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन, बंडा में करणी सेना के नेता सहित 5 ठिकानों पर कार्रवाई

अगला लेख