sundarkand
✕

मॉडल से छेड़छाड़ के आरोप में दो गिरफ्तार, वारदात की कहानी पर सवाल

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (09:03 IST)
इंदौर। मॉडल से सरेराह छेड़छाड़ के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने मंगलवार रात यहां दो युवकों को गिरफ्तार किया। लेकिन इनकी गिरफ्तारी के बाद वारदात की कहानी को लेकर नए सवाल उठ रहे हैं।
 
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करने की नीयत से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 509 (स्त्री की लज्जा के अनादर की नीयत से किया गया कार्य) के तहत लकी और बंटी को गिरफ्तार किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। वे परदेसीपुरा क्षेत्र में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में काम करते हैं। उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
 
मिश्रा ने एक सवाल पर कहा, 'आरोपियों की गिरफ्तारी के महत्वपूर्ण आधार के रूप में अभी हमारे पास पीड़ित युवती का बयान ही है। पुलिस को छेड़छाड़ की कथित घटना के संबंध में फिलहाल साक्ष्य नहीं मिले हैं। हालांकि, हम मामले की तमाम बिंदुओं पर विस्तृत जांच कर रहे हैं।'
 
डीआईजी ने कहा कि पुलिस की शुरुआती पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मॉडल के इस आरोप को खारिज किया है कि उन्होंने विजय नगर क्षेत्र में रविवार को सरेराह उसका स्कर्ट खींचने की कोशिश की थी। आरोपियों ने हालांकि यह जरूर स्वीकारा कि मॉडल के स्कूटर से उनकी मोटसाइकिल की टक्कर हुई थी।
 
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के वीडियो फुटेज के आधार पर मॉडल ने दोनों आरोपियों की पहचान की है। लेकिन इस फुटेज में अब तक इस आशय के दृश्य नहीं मिले हैं कि दोनों आरोपियों ने उसका स्कर्ट खींचने की कोशिश की थी।
 
डीआईजी ने कहा कि युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी घटना के करीब 24 घंटे बाद दी। पुलिस का दरवाजा खटखटाने से पहले मॉडल ने ट्वीट करके कहा था कि दो लड़कों ने उसकी स्कर्ट खींचने की कोशिश की थी।
 
युवती ने अपने ट्वीट में कहा कि उसने दोनों लड़कों को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह अपने स्कूटर से संतुलन खो बैठी और नीचे ​गिरकर दुर्घटना की शिकार हो गई। उसने ट्विटर पर अपने छिले हुए घुटने की फोटो भी पोस्ट की थी।
 
इस बीच, युवती के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर म​हिला सुरक्षा के विषय में बहस जारी है। इस ट्वीट को हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया है और म​हिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता जताई है।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवती के ट्वीट का संज्ञान लिया और उसके साथ हुई घटना को शर्मनाक बताया था। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पुलिस और प्रशासन को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख