Daily Horoscope
✕

क्या येदियुरप्पा होंगे मोदी-शाह की जोड़ी के अगले शिकार...

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (08:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भाजपा द्वारा कर्नाटक विधानसभा की वरूणा सीट से पार्टी के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा को टिकट न दिए जाने पर चुटकी लेते हुए सवाल किया है कि क्या येदियुरप्पा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी के अगले शिकार होंगे? क्या कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की तरह उन्हें भी मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया जाएगा?
 
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करके यह सवाल किया। उन्होंने भाजपा के उनवरिष्ठ नेताओं की सूची जारी की जिन्हें पार्टी में उपेक्षित कर दिया गया है। सर्वश्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केशुभाई पटेल, सुरेश मेहता, जसवंत सिंह, यशवंत सिन्हा और प्रेमकुमार धूमल के नाम इस फेहरिश्त में शामिल हैं।
 
सुरजेवाला ने लिखा, 'और यह सूची जारी है। बी एस येदियुरप्पा को वरूणा विधानसभा सीट से टिकट न देने के बाद उनमें अविश्वास व्यक्त किया गया।' कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया कि क्या बीएसवाई मार्गदर्शक मंडल के लिए मोदी -शाह की जोडी के अगले शिकार बनने वाले हैं। (वार्ता)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख