suvichar

इंदौर में CM मोहन यादव की जन आभार यात्रा, बोले- निमंत्रण ठुकराने पर कांग्रेस को लगेगा पाप

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2024 (23:27 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से दूरी बनाने के लिए कांग्रेस पर बुधवार को प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी दल को 22 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम का न्योता ठुकराने के ‘पाप’ के लिए जनता से माफी मांगनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री यादव ‘‘जन आभार यात्रा’’ के तहत बड़ा गणपति चौराहे से राजबाड़ा तक निकाले गए रोड शो में भी शामिल हुए।
 
यादव ने इंदौर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकरा कर देश के बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। इसके लिए कांग्रेस को निश्चित तौर पर (जनता से) माफी मांगनी पड़ेगी।’’
 
उन्होंने कहा कि इस समारोह का न्योता ठुकराने के फैसले में कांग्रेस का अहंकार बोल रहा है और एक ऐसी आंधी उठेगी कि यह "पाप" करने वाले लोगों का अता-पता भी नहीं चलेगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘मॉरीशस सरीखे देश राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर हिंदू धर्मावलंबियों के लिए छुट्टी घोषित कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि भारत के एक दल (कांग्रेस) के लोग इतने अभागे हैं कि वे इस समारोह में शामिल होने के न्योते को ठुकरा रहे हैं।’’
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के न्योते को खारिज किए जाने के ‘‘पाप’’ के कारण जनता उन्हें नहीं बख्शेगी।
 
यादव ने कहा,‘‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कांग्रेस को उदार भाव से निमंत्रण दिया गया था। निमंत्रण देने वाले लोगों को भी पता था कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के मामले को हमेशा उलझाए रखा और अदालत में हलफनामा देकर कई बार अड़ंगे लगाए।’’
 
उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के पास अब भी समय है और उसे राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को "दीपावली के नये त्योहार" की तरह मनाया जाएगा और इस अवसर पर हफ्ते भर का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
 
उन्होंने यह भी कहा कि उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य द्वारा अयोध्या में 2,000 साल पहले बनवाया गया राम मंदिर 500 साल पहले आए ‘‘आतंकवादियों’’ ने तोड़ दिया था।
 
मुख्यमंत्री ने दावा किया,‘‘उस वक्त बाबर कोई राजा या सम्राट नहीं बना था। आतंकवादियों का एक छोटा समूह आया जिसने बाद में हमारे देश पर कब्जा कर लिया।’’
 
यादव ने इंदौर नगर निगम द्वारा शहर के विश्राम बाग में लोहे के 21 टन कबाड़ से बनवाई गई राम मंदिर प्रतिकृति का लोकार्पण किया।
 
इससे पहले, उन्होंने एलआईजी चौराहे से नवलखा चौराहे तक 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ‘‘एलिवेटेड कॉरिडोर’’ के निर्माण की नींव रखी।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस गलियारे से शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल एबी रोड पर यातायात का भारी दबाव कम होगा और लोगों के समय व ईंधन की बचत होगी। गलियारे का निर्माण दो साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख