suvichar
✕

इंदौर में जन्मा भारत का पहला 3 रंग का बाघ शावक

Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (19:17 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित चिड़ियाघर (Zoo) में एक बाघिन ने 3 शावकों को जन्म दिया है। इनमें से एक तीन रंग का है। पीला, सफेद और काले रंग का यह बाघ शावक लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। भारत इस तरह का यह पहला मामला है, जब किसी बाघिन ने 3 रंग के शावक को जन्म दिया हो। 
 
दरअसल, 9 साल की बाघिन रागिनी को पिछले कुछ महीनों से 6 साल के बाघ विक्की के साथ रखा गया था। रविवार को इस बाघिन 3 बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन बाद में एक शावक बाघिन के साथ नजर नहीं आया। माना जा रहा है कि एक शावक की मौत हो गई। रविवार को चिड़ियाघर पहुंचे लोगों ने भी इस शावक को देखा। 
रेसेसिव जीन्स है वजह : चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि भारत में अपनी तरह का यह मामला है। इससे पहले तीन रंग के बाघ शावक के जन्म होने के कोई भी मामला सामने नहीं आया। जब इसके पीछे की वजह जाननी चा‍ही तो उन्होंने कहा कि यह रेसेसिव जीन्स के कारण हो सकता है। यादव ने बताया कि इस शावक की आने वाली नस्ल भी इस रंग की पैदा हो सकती है।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल में गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें,मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात

CJP का मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन', नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी भी हुए शामिल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

अगला लेख