dharma sangrah
✕

अनलॉक से पहले गृहमंत्री ने चेताया,बाजार खुलने का इंतजार कोरोना भी कर रहा है!

Updated: सोमवार, 31 मई 2021 (12:48 IST)
भोपाल। कोरोना संक्रमण के काबू में आने के बाद अब मध्यप्रदेश अनलॉक की ओर बढ़ गया है। एक जून यानि मंगलवार से प्रदेश को अनलॉक कर कई प्रकार की छूट देने की तैयारी है। 15 जून तक होने वाले अनलॉक के पहले चरण में दफ्तरों के साथ-साथ बाजार खोलने की गाइडलाइन भी सरकार की ओर से जारी कर दी गई है। वहीं अनलॉक से पहले प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लोगों को चेताते हुए कहा कि कोरोना के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने को कहते हुए कहा कि बाजार खुलने का इंतजार आप सब के साथ कोरोना भी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अब अनलॉक की तरफ बढ़ गया है। अनलॉक में हमें कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी। मेरी व्यापारी और दुकानदार साथियों से प्रार्थना है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन पूर्ण रूप से करें। उन्होंने कहा कि अब लोग खुद रोको-टोको अभियान  चलाकर मास्क नहीं लगाने वालों को टोके।

मुख्यमंत्री का संबोधन शाम 7 बजे-वहीं प्रदेश को अनलॉक करने से पहले आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को संबोधित करेंगे। प्रदेश के नाम अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अनलॉक की गाइडलाइन साझा करने के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे के रोडमैप पर चर्चा कर सकते है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख