biodatamaker
✕

कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा का संगठन जयस 6 लोकसभा सीटों पर उतारेगा अपने उम्मीदवार!

Updated: शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (18:41 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में आदिवासियों का सबसे संगठन जयस एक बार फिर सुर्खियों में है। लोकसभा चुनाव में जयस प्रदेश की 6  लोकसभा सीटों पर अपने अलग उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।
 
जयस के राष्ट्रीय संरक्षक और कांग्रेस विधायक डॉक्टर हीरालाल अलावा ने वेबदुनिया से बातचीत में कहा कि जयस मध्यप्रदेश की आरक्षित लोकसभा सीटों धार, झाबुआ, खरगौन, बैतूल, मंडला, शहडोल में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है
 
अलावा कहते हैं कि लोकसभा चुनाव में जयस ने सभी राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन को विकल्प खुला रखा है। अगर कोई राजनीतिक दल जयस विचारधारा को समर्थन करते हुए संगठन के युवाओं को मौका देते हुए लोकसभा टिकट देने के लिए आगे आता है तो उनका स्वागत है।
 
कांग्रेस को चेतावनी : कांग्रेस के टिकट पर ही विधायक चुन विधानसभा पहुंचे हीरालाल अलावा ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बगावती तेवर अपना लिए है। वेबदुनिया से बातचीत में अलावा कहते हैं कि उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को साफ बता दिया है कि अगर लोकसभा चुनाव में जयस को महत्व नहीं दिया गया तो इसका नुकसान कांग्रेस को होगा।
 
वही लोकसभा चुनाव में जयस के किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर अलावा कहते है कि जो भी पार्टी जयस विचारधार को अपना समर्थन देगी। जयस लोकसभा चुनाव में उसका समर्थन करेगा और उनका ऑफर कांग्रेस, बीजेपी सहित सभी दलों के लिए है।
राहुल गांधी कहेंगे तो लडूंगा लोकसभा चुनाव : वेबदुनिया के इस सवाल पर कि क्या वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, हीरालाल अलावा कहते है कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं तो वो लोकसभा चुनाव भी लड़ने को तैयार है। इसके साथ ही जयस के लिए लोकसभा टिकट की मांग भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से कर दी है।
 
अपना वादा पूरा करे कांग्रेस : वेबदुनिया से बातचीत में विधायक डॉक्टर हीरालाल अलावा कहते है कि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले जयस के साथ सरकार में भागीदारी का अपना वादा पूरा करना चाहिए।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ट्रांसफर किया 30 करोड़ से ज्यादा बोनस

पहली बीवी पायल से तलाक के बाद सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

मोदी, शाह के इशारे पर चल रहा चुनाव आयोग, जन महाभियोग कार्यक्रम में खरगे का CEC ज्ञानेश पर बड़ा हमला

‘सीमा पर उल्लंघन हुआ है’ : चीन की घुसपैठ पर अरुणाचल के CM पेमा खांडू का बड़ा खुलासा : China-India LAC Standoff

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से पूछे 5 तीखे सवाल, बोले- 2014 और 2024 की हार पर क्या जवाब है?

अगला लेख