biodatamaker
✕

जेवराती मांग में सुस्ती से सोने में आई गिरावट, चांदी भी लुढ़की

Updated: शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (15:03 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच ऊंचे भाव पर जेवराती मांग सुस्त पड़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 330 रुपए लुढ़ककर 34,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी घटने और सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई कमी से चांदी भी 300 रुपए की गिरावट में 41,360 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

लंदन का सोना हाजिर 6.50 डॉलर की गिरावट में 1,326.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 10.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,328.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फेडरल रिजर्व के इस साल कम से कम एक बार और ब्याज दर में बढ़ोतरी करने के संकेत से पीली धातु की चमक कम हुई है।

इसके अलावा दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से भी सुरक्षित निवेश में निवेशकों का रुझान घटा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 15.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख