ganesh chaturthi

मध्यप्रदेश के स्कूलों में हिजाब होगा बैन, बोले स्कूल शिक्षा मंत्री, परंपरा का घर में ही करें पालन

नए शिक्षा सत्र में स्कूलों में लागू होगा ड्रेस कोड, उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता होगी खत्म

Updated: मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (15:01 IST)
भोपाल। कर्नाटक में हिजाब को लेकर मचे बवाल के बाद अब मध्यप्रदेश में भी हिजाब को लेकर सियासी बखेड़ा खड़ा होता दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एलान कर दिया है कि स्कूलों में समानता और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड लागू करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से प्रदेश के स्कूलों में ड्रेस कोड लागू किया जाएगा और सभी को ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
 
स्कूल शिक्षा मंत्री ने साफ कहा कि जिस परंपरा में लोग निवास करते हैं उसका वह अपने घरों तक में ही पालन करें और स्कूल में ड्रेस कोड आए। स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने के लिए जिस स्कूल का यूनिफॉर्म तय किया गया है वहीं यूनिफार्म पहन कर आये तो ही अच्छा होगा। उन्होंने साफ किया कि हिजाब ड्रेस कोड का हिस्सा नहीं है। 
 
वहीं कर्नाटक में हिजाब से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से देश में शिक्षा को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की जा रही है। स्कूलों में जो ड्रेस कोड लागू किया गया उसका पालन करना चाहिए, इस पर विवाद खड़ा करके एक प्रकार से जानबूझकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। 
 
गौरतलब है कि कर्नाटक में कर्नाटक के कुंडापुरा कॉलेज की 28 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर क्लास अटेंड करने से रोका गया था। जिसके खिलाफ छात्राओं ने हाईकोर्ट में याचिका लगाते हुए कहा था कि इस्लाम में हिजाब अनिवार्य है, इसलिए उन्हें इसकी अनुमति दी जाए। जिसको लेकर आज कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई भी चल रही है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख