Daily Horoscope

मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 26 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Updated: बुधवार, 3 जुलाई 2019 (23:50 IST)
भोपाल। दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वी मध्य प्रदेश में अति सक्रिय है। मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं तेज और कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश हो सकती है।
 
मौसम विभाग ने इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, धार, रतलाम और बुरहानपुर समेत 26 जिलों में शुक्रवार के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 
 
बैतूल में अस्पताल में भरा पानी : मध्यप्रदेश के बैतूल में जिला अस्पताल के नए भवन की छत से पहली बारिश में पानी टपकने पर जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार रात बैतूल में हुई बारिश ने इस अस्पताल भवन की छत टपकने लगी, जिससे महिला वार्ड में भी पानी भर गया।
 
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। महिला वार्ड में भर्ती महिला मरीज के परिजन का कहना है कि बारिश के दौरान वार्ड में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड से पानी बहने लगा जिससे वार्ड में पानी भर गया। यही नहीं अस्पताल के अंदर जाने वाले गलियारे में भी छत से पानी की धार लग गई इससे पूरा गलियारा पानी से भर गया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

ब्रिक्स पे क्या है और कैसे काम करेगा? SWIFT vs BRICS Pay का पूरा गणित | Explained

Garba Entry Controversy क्या है पूरा विवाद? बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद क्यों चर्चा में आया मुद्दा

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

अगला लेख