सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates : मध्यप्रदेश में झुलसाती गर्मी, नौगांव में पारा पहुंचा 49 डिग्री सेल्सियस
- भीषण गर्मी के चलते 24 जून को खुलेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
- Weather Updates : मप्र में प्रचंड गर्मी और भीषण लू से राहत नहीं, खरगोन में 47 डिग्री तापमान
- मध्यप्रदेश में झुलसाती गर्मी, भोपाल में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा, होशंगाबाद में पारा 47 degree
- बिजली कटौती की साजिश रचने वाले वायरल हुए ऑडियो से सियासी उबाल, सरकार ने बताया भाजपा की साजिश
Weather Updates : मध्यप्रदेश में कई जिलों में मौसम ने ली करवट, बारिश के चलते भीषण गर्मी से मिली राहत
भोपाल। 'वायु' तूफान के प्रभाव से मध्यप्रदेश में कई जिलों में मौसम ने करवट ली है जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हल्की-फुल्की बारिश से पिछले 2 दिनों से कई जिलों में तापमान कम हो गया है।
बढ़ते जून की शुरुआत में जो गर्मी अपने उफान पर पहुंच रही थी, उसमें जून का एक पखवाड़ा बीतने के साथ नरमी आ रही है। शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
भोपाल से सबसे ज्यादा बरसे बादल : 2 दिनों से प्रदेशभर में बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में 30.4 मिमी बारिश दर्ज की गई वहीं रायसेन में 24.0 मिमी, जबलपुर में 7.0 मिमी, सतना में 5.0 मिमी, उज्जैन में 2.0 मिमी और सीधी में 1.0 मिमी बारिश हुई है।
घट रहा है पारा : बारिश से तापमान कम हो रहा है। जहां बारिश नहीं हो रही है, वहां अभी भी तापमान बढ़ा हुआ है। भोपाल में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं इंदौर में 37.8 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। ग्वालियर, खजुराहो, नौगांव और खरगोन में शु्क्रवार का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा।
