sawan somwar

मध्यप्रदेश के 42 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Updated: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (14:41 IST)
भोपाल। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश के 42 जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।
 
विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, रीवा, सतना, सीधी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, उमरिया, अलीराजपुर, अनूपपुर, बालाघाट, बड़वानी, बैतूल, भोपाल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, देवास, धार, डिंडोरी, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सागर, दमोह, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा के अनेक स्थानों पर तेज गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद और जबलपुर संभाग के सभी जिलों में कुछ  स्थानों पर भारी मानसूनी बारिश की उम्मीद है।
 
आगामी तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमानों में विशष बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद 16 से 18 जुलाई के दौरान प्रदेश के लगभग सभी संभागों के जिलों में अधिकतर स्थानों पर वर्षा एवं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के साथ-साथ कहीं-कही भारी वर्षा की संभावना है।
 
इंदौर में रात भर में 3 इंच : इंदौर में बुधवार देर रात तेज बारिश हुई। इस दौरान 72.2 मिमी (लगभग तीन इंच बारिश) दर्ज की गई। शहर में अब तक 295.5 मिमी (करीब 12 इंच) पानी गिर चुका है। अगले 24 घंटो में भी इंदौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। (वेबदुनिया/एजेंसी)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

नेपाल की ग्लेशियर बाढ़ ने बजाई कश्मीर के लिए खतरे की घंटी, बढ़ती ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं तबाही की वजह

अगला लेख