शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Gulab Singh Kirar

राहुल की नाराजगी के बाद व्यापमं के आरोपी गुलाबसिंह किरार से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, कहा नहीं ली सदस्यता

राहुल की नाराजगी के बाद व्यापमं के आरोपी गुलाबसिंह किरार से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, कहा नहीं ली सदस्यता - Gulab Singh Kirar
भोपाल। व्यापमं घोटाले के आरोपी गुलाब सिंह किरार पर कांग्रेस की जमकर फजीहत हो रही है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान कांग्रेस में शामिल होने वाले गुलाबसिंह किरार से अब कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है।

कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि किरार महासभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त डॉ. गुलाबसिंह किरार से कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है और न ही उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है।

शोभा ओझा ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि इंदौर में राहुल गांधी के सामने तेंदूखेड़ा से विधायक संजय शर्मा और दतिया जिले के भांडेर के पूर्व विधायक कमलापत आर्य ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। शोभा ओझा के इस बयान पर अब सवाल उठने लगे हैं।

व्यापमं के आरोपी गुलाबसिंह किरार के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी खुद मध्यप्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी गई थी। गुलाबसिंह किरार के कांग्रेस में शामिल होते ही भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई थी। वहीं इस पूरे मामले पर राहुल गांधी ने पार्टी के बड़े नेताओं को फटकार भी लगाई, जिसके बाद आनन-फानन में कांग्रेस ने किरार से पल्ला झाड़ लिया।
ये भी पढ़ें
भारत की पहली महिला जासूस, सोशल मीडिया पर बताई केसों की कहानी, 80 हजार केसों को हल करने का किया दावा