Daily Horoscope
✕

Ground Report : भोपाल में टोटल लॉकडाउन का व्यापक असर, 50 पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा

Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (13:15 IST)
भोपाल। राजधानी में कोरोना संक्रमित केसों में रिकॉर्ड तेजी के बाद अब जिला प्रशासन हाईअलर्ट मोड पर आ गया है। रविवार से अब तक भोपाल में रिकॉर्ड संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद के प्रशासन ने आधी रात से जिस टोटल लॉकडाउन का एलान किया था उसका आज पहले दिन खासा असर नजर आ रहा है। 
 
लॉकडाउन के दौरान सुबह से ही राजधानी की सड़कों पर पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी पर मुस्तैद नजर आए। नए और पुराने भोपाल में सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। पुराने भोपाल में संवेदनशील इलाकों में पुलिस ड्रोन के जरिए निगरानी कर यहां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। 
 
पूरे शहर को कई जोन में बांटकर सड़कों पर नाकेबंदी कर पुलिस सघन चेंकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को समझाइश देने के साथ ही उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी कर रही है।
 
टोटल लॉकडाउन में भोपाल शहर के पुराने इलाके पीरगेट, बुधवारा,जुमेराती समेत नए और पुराने शहर को जोड़ने वाले जिंसी इलाके में खासी चौकसी बरती जा रही है। सड़क पर बड़ी संख्या में पुलिस बल होने के चलते इन इलाकों में सन्नाटा नजर आ रहा है। 
टोटल लॉकडाउन में दूध डेयरी और दवा की दुकानों को छोड़कर किसी भी तरह की दुकानों को खोलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है। इस बीच भोपाल कलेक्टर ने लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। इस दौरान लोगों को सिर्फ दूध और दवा की दुकानों तक अकेले जाने की अनुमति दी गई। 
 
50 पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा – वहीं आज राजधानी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों का जो आंकड़ा 41 पहुंचा था वह आज 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक झटके में 50 तक पहुंच गया है। 
 
रविवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का जो आंकड़ा 17 तक पहुंचा था वह 24 घंटे के अंदर ही पचास तक पहुंच गया। आज जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें 7 स्वास्थ्य विभाग से जुड़े है। इनमें प्रमुख सचिव हेल्थ पल्लवी जैन गोविल का पीए और चार डॉक्टर भी शामिल है।
 
भोपाल में अब तक कोरोना पॉजिटिव केसों में लगभग आधे स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी है। इनमें स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव, डिप्टी डायरेक्टर समेत  हेल्थ कॉरपोरेशन के एमडी भी शामिल है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के 5 और भी अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वहीं आने वाले समय ये आंकड़ा और बढ़ सकता है क्यों अब भी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अफसर और कर्मचारी होम क्वारेंटाइन में है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख