Daily Horoscope
✕

उमरिया में गोंगपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, ASP समेत कई घायल

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (09:48 IST)
Umaria News: उमरिया जिले की चदिया तहसील में गोंड-बैगों ने पुलिस बल को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। इस मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और उमरिया पुलिस आमने-सामने आ गए और चोटिल हुए हैं। गोड़वाना पार्टी और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव हुआ है। इस पूरे घटनाक्रम में एएसपी समेत अनेक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
 
इस मामले में रेलवे स्टेशन चौक में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के जन धरने पर बैठ गए जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और जाम के हालत बन गए। पूरे घटनाक्रम में ASP प्रति पाल महोबिया के अलावा महिला टीआई सहित अनेक पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। एहतियात तौर पर भारी पुलिस बल लगाया गया।
 
इस उपद्रव के दौरान अन्य पुलिसकर्मियों व वाहनों पर पथराव भी किया गया जिसमें 2 एडिशनल एसपी, 1 एसडीओपी, 2 टीआई, चौकी प्रभारी सहित 23 पुलिसकर्मी व 2 दमकलकर्मी भी घायल हो गए। 4 को जबलपुर रेफर किया गया है जबकि अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदिया चौक पर जमे कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस को दमकल का सहारा लेना पड़ा। जब पानी की बौछार की जाने लगी तो कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे और पुलिस पर हमला कर दिया। उन्होंने दमकल वाहन पर पत्थरों की बौछार कर दी जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
 
गंभीर रूप से घायल एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया व रामकृष्ण साहू, चंदिया थाना प्रभारी मंजू शर्मा व चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह को सिर में गंभीर चोट लगने पर जबलपुर रेफर किया गया है। नौरोजाबाद थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी, एसडीओपी नागेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों का इलाज उमरिया में चल रहा है।
 
मंत्री मीना सिंह के विरुद्ध गोंगपा के नेता कई बार आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि बस्ती विकास मद के करोड़ों रुपये मनमाने ढंग से खर्च कर दिए गए हैं। विद्युतीकरण किया जाना था, लेकिन यह कार्य भी नहीं हो पाया। दूसरी ओर जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मियों पर इस तरह हमला नहीं करना चाहिए। गोंगपा लगातार मुझ पर आरोप लगा रही है। इसके पीछे की वजह चुनाव है। गोंगपा के नेताओं के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।
 
इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और उपद्रवियों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। शहर में पुलिस बल तैनात कर उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

अगला लेख