Hanuman Chalisa
✕

पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की हालत चिंताजनक, कोरोनावायरस से हैं संक्रमित

Updated: शनिवार, 18 जुलाई 2020 (19:09 IST)
इंदौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा को आज धार से इलाज के लिए इंदौर लाया गया, जहां उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार 76 वर्षीय वर्मा की सुबह एक बार फिर तबीयत बिगड़ने पर धार के एक अस्पताल ले जाया गया, वहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें इंदौर रैफर कर दिया। वर्मा को धार से इंदौर लाया गया, जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। फ़िलहाल उनका स्वास्थ्य चिंताजनक बताया जा रहा है। वर्मा को कल ही स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज  किया गया था।

मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ होने की कामना : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की है। चौहान ने ट्वीट कर लिखा है- ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्माजी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है। मैं उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना ईश्वर से करता हूं। (वार्ता)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

अगला लेख