Hanuman Chalisa

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री दीपक जोशी, कहा भाजपा में नहीं मिल रहा सम्मान

Updated: सोमवार, 1 मई 2023 (17:50 IST)
भोपाल। छत्तीसगढ़ में भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने के बाद मध्यप्रदेश की सियासत में गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बगावती तेवर दिखाते हुए कांग्रेस में शामिल होने के संकेत दे दिए है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों दीपक जोशी ने कांग्रेस नेता मुकेश नायक से जब मुलाकात की थी तब से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें चल रही थी। दीपक जोशी ने भाजपा में सम्मान नहीं मिलने की बात कहते हुए कहा कि जहां सम्मान मिलेगा वहां पर वह रहेंगे। दीपक जोशी ने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने को लेकर कोई भी कदम उठाने की बात कही है। दीपक जोशी ने  कहा कि भ्रष्टाचार के  खिलाफ लड़ाई में जो  उनका साथ देगा वह उसके साथ जाएंगे।  

दरअल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से दीपक जोशी भाजपा ने नाराज चल रहे है। उपचुनाव में भाजपा ने जब हाटपिपलिया सीट से सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए मनोज चौधरी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था तब दीपक जोशी की नाराजगी खुलकर सामने आई थी। गौरतलब कि 2018 के विधानसभा चुनाव में दीपक जोशी को कांग्रेस उम्मीदवार रहे मनोज चौधरी से हार का सामना करना पड़ा था।  

वहीं आज जब मीडिया ने नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने के लेकर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह तो ट्रेलर है। वहीं भाजपा के नेताओं के  कांग्रेस में शामिल होने की खबरों  पर कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस को कार्यकर्ताओं की जरूरत है न कि नेताओं की।

AAP का दावा कई नेता संपर्क में- वहीं मध्यप्रदेश में 230 विधानसभ सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि भाजपा के कई नेता पार्टी के दिल्ली के नेताओं के संपर्क है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल कह चुकी है कि आम आदमी पार्टी में जल्द ही भाजपा और कांग्रेस के कई नेता शामिल होंगे। वहीं नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने पर आप के प्रवक्ता गौरव जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ से तो केवल शुरुआत है, आगे मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी भाजपा में भगदड़  मचेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी वक्त है और आगे देखिए होता क्या है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

UP-Japan Investment Meet 2026 : जापानी तकनीक और यूपी की औद्योगिक ताकत से खुलेगा निवेश का नया रास्ता, हजारों नौकरियों की उम्मीद

यूपी में निवेश की अपार संभावनाएं, भारत की आर्थिक विकास यात्रा के ये 4 स्तंभ बनेंगे आधार: अश्विनी वैष्णव

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

104 हेल्थ हेल्पलाइन : एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

अयोध्या पुलिस का राजस्थान में बड़ा कांड! ₹2.80 लाख की रिश्वत लेते SI समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, SSP ने किया सस्पेंड

अगला लेख