ganesh chaturthi
✕

वन विभाग का अफसर 4 करोड़ की बेनामी संपत्ति का आसामी निकला

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (21:10 IST)
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस के एक अफसर ने सोमवार को कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जांचकर्ताओं को वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) के नजदीकी रिश्तेदारों के नाम से किए गए निवेश की नई जानकारी मिली है। नतीजतन इस सरकारी कारिंदे की कथित बेनामी संपत्ति का मूल्य बढ़कर 4 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।
 
 
लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि जांच के दौरान सोमवार को पता चला कि वन विभाग के एसडीओ आरएन सक्सेना की पत्नी, बेटे और उनके चाचा ससुर के नाम वाले अलग-अलग बैंक खातों और सावधि जमा (एफडी) योजनाओं में कुल मिलाकर करीब 90 लाख रुपए जमा हैं। सक्सेना परिवार के एक बैंक लॉकर को खोले जाने पर इसमें 8.35 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि हमें अब तक मिले सुरागों के मुताबिक सक्सेना की बेनामी संपत्ति का मूल्य 4 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
 
बघेल ने बताया कि फिलहाल सक्सेना वन विभाग की नजदीकी महू रेंज में पदस्थ हैं। सरकारी सेवा में वर्ष 1995 में भर्ती होने के बाद उन्होंने अपने वेतन से करीब 60 लाख रुपए कमाए हैं, लेकिन वैध जरियों से वन अफसर की आय के मुकाबले उनकी कथित बेनामी संपत्ति का आंकड़ा जाहिर तौर पर कहीं ज्यादा है। लोकायुक्त पुलिस को सुराग मिले हैं कि वन विभाग के अफसर ने अधिकांश संपत्तियां अपने नजदीकी रिश्तेदारों के नाम से खरीदीं ताकि वह अपनी कथित काली कमाई को कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगाहों से बचा सके।
 
डीएसपी ने बताया कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने सक्सेना और उनके नजदीकी रिश्तेदारों के परिसरों समेत कुल 5 ठिकानों पर रविवार को एकसाथ छापे मारे थे। इस दौरान सक्सेना और उनके करीबी रिश्तेदारों की कई अचल संपत्तियों का पता चला था जिनमें 2 भूखंड, 3 हॉस्टल, 2 आवासीय भवन और कृषि भूमि शामिल हैं। वन विभाग के अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विस्तृत जांच जारी है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख