Hanuman Chalisa
✕

भोपाल में वल्लभ भवन में लगी भीषण आग, कई दस्तावेज जलकर खाक

Updated: शनिवार, 9 मार्च 2024 (12:08 IST)
भोपाल। राजधानी में अरेरा हिल्स पर स्थित वल्लभ भवन (मंत्रालय) में तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह भयावह आग लग गई। बिल्डिंग में कई लोगों के फंसें होने की खबर है। आग में कई दस्तावेज जलकर खाक हो गए। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने के प्रयास जारी है।
 
वल्लभ भवन से निकल रहे धुएं को देख लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद मौके पर चार दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
 
बताया जा रहा है कि आग गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी, जो फैलते हुए पांचवे फ्लोर तक पहुंच गई। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। कलेक्टर से मिली जानकारी के आधार पर मैंने सीएस को इसकी मॉनिटरिंग करने को कहा, घटना की विस्तृत जानकारी इकट्ठा जाए और मुझे यह भी बताया गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो...मुझे उम्मीद है कि ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होगी।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख