ganesh chaturthi

मध्यप्रदेश के छतरपुर में ट्रेन के डिब्बे में लगी आग

Updated: रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (13:57 IST)
Madhya Pradesh news in hindi : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार सुबह गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
 
अधिकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ईशानगर थाने के निकट सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई।
 
स्टेशन मास्टर आशीष यादव ने बताया कि इस घटना के कारण ट्रेन करीब एक घंटे देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र और खजुराहो के बीच चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस को ईशानगर स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकना था।
 
अधिकारी ने बताया कि जैसे ही गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) आगे बढ़ी रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन के डी5 कोच से धुआं निकलते देखा। उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया। डिब्बे के निचले हिस्से में रबड़ के गर्म होने के कारण आग लगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख